किसान के घर में भीषण आग, गृहस्थी का समान खाक

किसान के घर में भीषण आग, गृहस्थी का समान खाक
कोतमा।
थाना अंतर्गत बंधवा टोला में रहने वाले कृषक रामप्रकाश नामदेव 35 वर्ष के घर में गुरुवार की दोपहर 1 बजे के लगभग अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैली जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पंप एवं घरों से पानी लाकर बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। घटना की सूचना हंड्रेड डायल एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों के द्वारा 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राम प्रकाश नामदेव के अनुसार आग लगने से घर में रखे टीवी, कूलर, बिस्तर, पलंग,कपड़े कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं घर की पालतू बिल्ली भी जलकर मर गई। आग लगने से  लगभग 50 हजार से ज्यादा के नुकसान की आशंका बताई जा रही है। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *