फाजिल्का में तलवार समेत युवक दबोचा:प्रदर्शन के बीच पहुंचा, आतंकी हमले के विरोध में इकट्‌ठा हुए थे हिंदू संगठन

फाजिल्का के चौक घंटाघर में पुलिस पार्टी ने एक युवक को काबू किया है। जिससे धारदार हथियार तलवार बरामद हुई है l पुलिस ने युवक को थाने ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। हमले के विरोध में लोग इकट्‌ठे हुए। इस दौरान पुलिस को बाजार में युवक हथियार समेत दिखा। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के चौक घंटाघर में पहलगाम हमले का विरोध करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के लोग इकट्ठा हुए थे l हिंदू संगठन के एकत्र हुए लोगों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ और पाकिस्तान के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया जा रहा था l जिसको लेकर पुलिस सुरक्षा भी तैनात की गई थी l इसी बीच एक युवक धारदार हथियार तलवार लेकर बाजार में नजर आया। मौके पर राउंडअप कर पकड़ा पुलिस अधिकारियों ने मौके पर राउंडअप कर लिया और उसकी तलवार को अपने कब्जे में ले लिया l मौके पर सिटी पुलिस की गाड़ी मंगवाकर युवक को थाने ले जाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है l हालांकि इसको लेकर सवाल जब थाना सिटी के पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह को किया गया तो उन्होंने कहा कि युवक को थाने लाया गया है l जिस मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *