स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को मधुपुर स्थित मस्जिद में पहलगाम हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष नमाज अदा की। उन्होंने इस दौरान काली पट्टी भी लगाया। मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहलगाम हादसे से एक सप्ताह पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कश्मीर के गुलमर्ग में अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाई थी। सांसद और उनके मेहमानों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई थी। पर्यटकों की सुरक्षा में लापरवाही क्यों बरती गई डॉ. इरफान अंसारी ने सवाल उठाया कि पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा में लापरवाही क्यों बरती गई। उन्होंने कहा कि वहां एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था, जो चिंता का विषय है।


