बाइक की चपेट में आने से बच्चे की मौत:गोड्‌डा में सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मोटरसाइकिल सवार दो जख्मी

गोड्डा जिले के सरकंडा चौक पर एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी रोमन मुर्मू के रूप में हुई है। घटना 25 अप्रैल की शाम को हुई। रोमन सरकंडा स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। वह अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। मृतक के चाचा शिवलाल मुर्मू ने बताया कि रोमन खेलने गया था। सड़क पार करते समय वह एक बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों को भी चोट आई है। वो अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस ने बाइक की जब्त स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *