पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मेल के जरिए समीर अलबुहारी के नाम से दी गई है। धमकी देने वाले ने शख्स ने लिखा, ‘जज साहब आपकी कोर्ट में RDX रखा है, ढाई बजे फटेगा।’ इस धमकी के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए पहुंची है। मौके पर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम जांच कर रही है। टाउन डीएसपी दीक्षा ने बताया, ‘डिस्ट्रिक्ट जज की बिल्डिंग को RDX से उड़ाने की धमकी कोर्ट के मेल पर आई है। अभी तक किसी तरह की कोई संदेहास्पद चीज नहीं मिली है। धमकी किसने भेजी, इसकी जांच की जा रही है।’ पढ़िए मेल भेजने वाले ने क्या लिखा- “आदरणीय न्यायायिक प्रशासन और स्टाफ, क्या आपको पता है इससे पहले भी हमने कई धमकियां दी थीं, अब जाकर ये ऑपरेशन सक्सेस फुल हुआ है। जज साहब पहलगाम हमला अंतिम बड़ा परिणाम था। आखिरी कील थी। इस ऑपरेशन को पूरा करने में हमें सिर्फ 6 दिन लगे, लेकिन जिहादियों को मेंटली तैयार करने में 6 महीने का वक्त लग गया। बहुत जरूरी चेतावनी- हमारे साथियों ने कंफर्म किया है कि RDX वाला एक्सप्लोसिव आपके कोर्ट परिसर में लगाया गया है, जो आज ढाई बजे फटेगा।” धमकी के बाद कोर्ट में सुरक्षा सख्त धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट को बंद किया गया है। आसपास की सारी दुकानें बंद कराई जा रही हैं। बाहर से एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अंदर से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। जज-वकीलों की गाड़ियां भी एक-एक करके निकल रही हैं। पुलिस की विशेष टीम कोर्ट पहुंची है। कोर्ट के तीनों गेट पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। अंदर पूरी चौकसी बढ़ा दी गई। यह धमकी उस वक्त आई है, जब पूरा सिविल कोर्ट लोगों, वकीलों और जजों से भरा है। वकील बोले- डर लग रहा एडवोकेट ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने कहा- एक घंटे से यहां हलचल बढ़ गई है। कहा गया कि कोर्ट में बम सेट किया गया है। धमकी दी गई है। पहलगाम अटैक के बाद हमलोग बहुत डरे हुए हैं। धमकी के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, 3 तस्वीरें.. हर आने-जाने वाले की जांच हर आने-जाने वाले शख्स की जांच पड़ताल हो रही है। कोर्ट के वकीलों की भी बारीकी से पड़ताल हो रही है। पीरबहोर थाना क्षेत्र में पटना सिविल कोर्ट आता है। पहलगाम हमले के बाद मिली इस तरह की धमकी को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। मेटल डिटेक्टर से भी जांच हो रही है। जनवरी में हाईकोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी इससे पहले 5 जनवरी को 2024 को पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ये धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को भी बुलाया गया था। टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से हाईकोर्ट कैंपस की जांच की थी। हालांकि, कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु नहीं मिला था। धमकी मिलने के बाद एटीएस शाम 4 बजे कोर्ट के अंदर गई थी और 2 घंटे सर्च किया था। सर्च टीम जांच करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 27 पर्यटक मारे गए। घटना बैसरन घाटी की है। यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने हनीमून मनाने गए यूपी के शुभम से नाम पूछा, फिर गोली मार दी। यह देखकर युवक की पत्नी बेसुध हो गई। जबकि आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। इस हमले में बिहार के रहने वाले IB अफसर मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वो सासाराम के रहने वाले थे और हैदराबाद में पोस्टेड थे। मनीष रंजन अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकियों ने पत्नी और बच्चों के सामने मनीष को गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें ————————————– इसे भी पढ़िए…. पहलगाम हमला-3 घंटे पहले निकले थे बिहार के 3 युवा:अटैक का पता चला तो बेहोश हो गए,गाड़ी से दिल्ली भागे; 350KM दूर जाकर ही रूके पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले के दिन ही मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के रहने वाले चंदन कुमार अपने दो साथी के साथ बैसरन घाटी घूमने गए थे, लेकिन अटैक से 3 घंटे पहले वो तीनों वहां से निकल गए। पूरी खबर पढ़ें।


