बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान:कोंडागांव में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर विशेष चर्चा; लड़कियों को आत्म-रक्षा के तरीके सिखाए

कोंडागांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्राम पंचायत चिलपुट्टी और बफना में 24-25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान पर जोर दिया गया। ग्राम सभा में भ्रूण हत्या और कन्या शिशु हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। महिलाओं और किशोरियों को आत्म-रक्षा के तरीके सिखाए गए। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की जानकारी दी गई। कार्यस्थल पर यौन प्रतिषेध नियम और टोन्ही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में भी बताया गया। नोडल अधिकारी अनिरुद्ध कोचे ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। राजस्व विभाग से ममता देवांगन और जिला मिशन समन्वयक रीना सिंह ठाकुर भी मौजूद रहीं। जेंडर विशेषज्ञ माधुरी उसेंडी और उमेश कुमार मरापी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। केस वर्कर गंगा निषाद, सुपरवाइजर हेमलता उईके और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। किशोरी बालिकाओं और ग्राम के प्रमुख नागरिकों की भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *