रायगढ़ में एक रात में टूटे 3 घरों के ताले:मकान मालिक समेत किराएदार के यहां चोरी, सुबह आसपास के लोगों ने देखा, पुलिस जांच में जूटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरी की घटना में घटित हुई है। जिसमें एक ही रात में 3 घरों का ताला चोरों ने तोड़ा है। मकान मालिक व उसका किराएदार के साथ ही एक अन्य घर का ताला टूटा पाया गया। जहां से लाखों की चोरी होना बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक निमेश साव 40 साल जिला पंचायत सारंगढ़ में बाबू के पद पर पदस्थ है। इनका मकान रियापारा रोड स्थित केसर परिसर में है और उन्होंने यहां के अपने दो मकानों को किराया पर दिया है और स्वयं सारंगढ़ में रहते हैं। ऐसे में आज सुबह पता चला कि निमेश साव के बगल में रहने वाले भानू सिंह के घर का ताला टूटा हुआ है। तब निमेश ने अपने एक किराएदार सुशांत सिंह को फोन कर घर का जांच करने को कहा, ऐसे में जानकारी हुई कि दूसरा किरायादार नीरज विश्वकर्मा के घर का व मकान मालिक निमेश के मकान का सेंटर लाॅक टूटा हुआ है। जिसके बाद मकान मालिक तत्काल केसर परिसर पहुंचा और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि किराएदार नीरज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ कहीं शादी में बाहर गए हुए थे और भानू सिंह अपने परिवार के साथ बिहार गए हैं। ऐसे में दोनों परिवार को घटना की जानकारी दी गई। डाॅग स्क्वायड की मदद ली गई
दोंनों परिवार रायगढ़ आने के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने मामले में डाॅग स्क्वायड की मदद ली, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं चोरी कितने की हुई है यह भी अभी स्पष्ट नहीं है और दोनों परिवार वापस आने के बाद पता चल सकेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। कितने की चोरी अभी स्पष्ट नहीं
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि केसर परिसर में 3 घरों के ताला टूटने की सूचना मिलने के बाद मौके का जांच किया गया। निमेश के घर से करीब 4-5 हजार रूपए की चोरी हुई, लेकिन शेष दोनों घरों से कितने की चोरी हुई है। यह उनके आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *