मनाली में 4 मंजिला मकान में लगी आग:3 गैस सिलेंडर फटे, करीब 2 लाख की संपत्ति जली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

कुल्लू के मनाली के मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर 4 मंजिला मकान में आग लग गई। दोपहर 2:10 बजे लगी आग की लपटों ने शहर में अफरातफरी मचा दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में अग्निशमन की गाड़ी को पहुंचने के लिए लोगों को हटाना पड़ा। विभाग के 7 कर्मियों ने पाया काबू अग्निशमन विभाग के 7 जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मकान के मालिक का नाम विक्रम सूद है। मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह जल गई। रसोई में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने से आग और फैल गई। आग से 2 लाख की संपत्ति का नुकसान अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी शरणपत ने बताया कि आग से 2 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि, फायर टीम ने 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को बचा लिया। अगर आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो पास के तीन होटल और संत निरंकारी भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का सही आकलन करने मौके पर पहुंच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *