सरायकेला| अत्यधिक गर्मी के कारण नगर क्षेत्र स्थित कुमार विजय प्रताप गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में दसवीं की छात्रा गौरी सुंबरई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। घटना सुबह 9:45 बजे के आसपास की है। उसे उल्टी व बेचैनी लगने लगी। विद्यालय प्रबंधन ने अस्पताल के साथ संपर्क करते हुए एम्बुलेंस से छात्रा को सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार प्रारंभ हुआ। कुछ देर में छात्रा गौरी सुंबरई की स्थिति सुधरने लगी।


