गढ़वा: सोशल वर्कर्स संस्था ने किया शोक सभा का आयोजन

गढ़वा|सोशल वर्कर्स संस्था के तत्वावधान में शहर के घंटाघर के पास पहलगाम मे शहीदों के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वा के अन्य संस्थाओं के सदस्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोक सभा में संस्था के संचालक आकाश केशरी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम मे हुए सभी भारतीय शहीदों के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सभी शहीद अपने पीछे अपना पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। साथ ही साथ हमारे देश कि प्रधानमंत्री को इसमें कड़ा कदम उठाते हुए आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। इस अवसर पर संतोष केशरी, अनीता दत, शुभम केशरी, दौलत सोनी, मनीष गुप्ता,।विजय केशरी,रविन्द्र नाथ ठाकुर,।अरविन्द पटवा,।उमेश कश्यप, शुभम गुप्ता, राजन कुमार,।अनमोल कश्यप,।संतोष कश्यप, ब्रजेश उपध्याय, दीनदयाल पासवान, नैतिक कश्यप, विशाल गुप्ता, सोनू यादव आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *