अग्निवीर वायु में म्यूजिशियन पद पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

लोहरदगा | अग्निवीर वायु इंटेक 01/2026 अंतर्गत म्यूजिशियन के पद पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अविवाहित युवक-युवतियां 11 मई 2025 के रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन समर्पित कर सकते हैं। वहीं भर्ती रैली 10 से 18 जून 2025 तक नई दिल्ली स्थित एयरफोर्स स्टेशन और कबोन रोड बंगलुरू में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में वाद्य यंत्रों को बजाने की कला का परीक्षण, इंग्लिश रिटेन टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट आदि प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। वहीं आवेदक का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। साथ ही आवेदक 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं भर्ती रैली, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा, परीक्षा का सिलेबस, शारीरिक दक्षता, ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य सभी संबंधित बिंदुओं पर जानकारी के लिए वेबसाइट http:// agnipathvayu. cdac.in पर लॉग-इन की जा सकती है। भास्कर न्यूज|लोहरदगा बॉक्साइट श्रमिक संघ झारखंड की बैठक शुक्रवार को लोहरदगा साइडिंग में हुई। बैठक की शुरुआत पहलगांव में हुए आतंकी हमले की निंदा से हुई। धर्म पूछकर की गई हत्या को श्रमिकों ने अमानवीय बताया। भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि वह सरकार के साथ खड़ा है और केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में बताया गया कि साइडिंग को चालू करने की मांग को लेकर 15 अप्रैल को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके लिए धरना भी दिया गया। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे मजदूरों में गहरा असंतोष है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मई को सभी मजदूर व्यापक आंदोलन करेंगे। उस दिन अमतिपानी, कुजाम, चिरोडीह और भैसबथान से जो भी गाड़ियां रोपवे के जरिए आएंगी, उन्हें जबरन लोहरदगा साइडिंग में खाली कराया जाएगा। मजदूर रोपवे को पूरी तरह बंद कर सड़क पर बाल-बच्चों के साथ बैठेंगे। बैठक में सभी मजदूर मौजूद थे। यह जानकारी बॉक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री रामचंद्र गोप ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *