अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल में मोंटेसरी छात्रों के लिए दंत जागरूकता सत्र हुआ। चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में यह सत्र दुखनिवारन डेंटल क्लिनिक के सहयोग से आयोजित किया गया। सत्र का संचालन डॉ. जिया ने किया। डॉ. जिया ने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने, पौष्टिक भोजन लेने और नियमित दंत जांच की आदत डालने की सीख दी। उन्होंने कहानी, चित्र और व्यावहारिक प्रदर्शन के जरिए बच्चों को समझाया। बच्चे पूरे सत्र में उत्साह से जुड़े रहे। उन्होंने सवाल पूछे और जवाब भी दिए। प्रधानाध्यापिका कंचन मल्होत्रा ने कहा कि यह सत्र सीखने और मस्ती का अच्छा मेल था। सभी बच्चों ने शपथ ली कि वे डॉक्टर द्वारा बताए गए दांतों की देखभाल के नियमों का पालन करेंगे।


