पहलगाम हमले के बाद अटारी बॉर्डर पर अपनों से बिछड़ने का सिलसिला जारी, महिलाएं हिंदोस्तानी, बच्चे पाकिस्तानी..इसलिए हुए जुदा

भास्कर न्यूज | अमृतसर अटारी बॉर्डर पर शुक्रवार का दिन बेहद भावुक और खास रहा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों पर रोक लगा दी है। इससे कई भारतीय महिलाएं अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान लौटना चाहती थीं मगर बॉर्डर पर रोक दी गईं। उनके बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं और उन्हें जाने की इजाजत दी गई, लेकिन माताओं को रोक दिया गया। इस फैसले से परेशान महिलाएं बॉर्डर पर ही रोने लगीं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं ऐसी थी जिनके बच्चे पाकिस्तान में जन्मे थे, इसलिए उनके पासपोर्ट पाकिस्तानी और उनके खुद के भारतीय थे। इसी कारण इन परिवारों को बच्चों को पाकिस्तान भेजना पड़ा। इसे लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। माताओं ने तो यहां तक कह दिया कि वह अब यहीं दम तोड़ देंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *