अमृतसर | पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब से सटे पाकिस्तान के बॉर्डरों पर हाई अलर्ट है। इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर अजनाला के गांव साहोवाल के खेत से बीएसएफ आैर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे 450 ग्राम आरडीएक्स, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्तौल, 8 मैगजीन, 220 जिंदा कारतूस, 9 बैटरियां व अन्य सामग्री बरामद की है। यह गांव बॉर्डर के साथ लगता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए यह खेप भेजी गई थी। इसके अलावा बीएसएफ की टीम ने 302 ग्राम हेरोइन की खेप गांव दाउके से बरामद की है। इससे पहले बीएसएफ और देहाती पुलिस ने 22 अप्रैल को सीमावर्ती गांव बलडवाल में खेत से 7.7 किलो हेरोइन, 2 ग्रेनेड सहित विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। इसमें एसएसआेसी थाना ने पर्चा दर्ज किया था।{शेष पेज 3 पर


