मलेरिया दिवस पर जागरूकता सत्र कराया

लुधियाना| एचवीएम ग्लोबल स्कूल सेक्टर-32 ने विश्व मलेरिया दिवस पर एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्रों को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूक करवाना था। यह सत्र विज्ञान शिक्षिका दर्पण द्वारा संचालित किया गया, जिसमें छात्रों को मलेरिया के कारण, लक्षण, रोकथाम, और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। एक प्रभावशाली पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मलेरिया के प्रसार के कारणों और इससे बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *