कुलदेव सिंह ने वेटरन एथलेटिक्स में जीते 3 ब्रॉन्ज

भास्कर न्यूज | लुधियाना 44वीं वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कर्नाटका के मैसुर में 21 से 25 अप्रैल तक करया गया। इसमें भारत के सभी राज्य के 800 से ज्यादा मास्टर एथलीटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पंजाब के 100 से ज्यादा मास्टर एथलीटों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें हसनपुर लुधियाना के रहने वाले आरपीएफ फिरोजपुर डिविजन में हैडकांस्टेबल तैनात कुलदेव सिंह ने भाग लेते हुए तीन ब्रॉन्ज पदक हासिल किए है। कुलदेव सिंह ने 400 मीटर, लांग जंप और जैवलीन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके पंजाब, गांव व रेलवे डिपार्टमेंट का नाम रोशन किया है। कुलदेव सिंह ने नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने व खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *