लुधियाना| डॉ. एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक ईसा नगरी पुली में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से मलेरिया की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा की। जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों व स्कूल प्रबंधकों को सलाह दी कि आगामी मलेरिया सीजन के दौरान मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई बनाकर रखें और अपने घरों के अंदर व बाहर पानी जमा न होने दें। स्कूल प्रबंधकीय समिति के प्रधान राजीव कुमार लवली ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


