चुनौतियों पर आज होगी चर्चा

भास्कर न्यूज। लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और श्री गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में 26 अप्रैल यानी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। यह आयोजन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन एससी/बीसी इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। एसोसिएशन के प्रधान स्वर्ण ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न दलित संगठनों की भागीदारी रहेगी। इसमें दलित समाज की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तिलक राज सारंगल करेंगे। इस मौके पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले और डॉ. अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *