तेज होगी गर्मी, 3 दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान:हीटवेव का अलर्ट जारी, दिन-रात के पारे में 15 सेल्सियस का अंतर

गर्मी को लेकर बाड़मेर प्रदेश फिर से एक बार सबसे गर्म स्थानों की लिस्ट में शामिल हो रहा है। हीट वेव के चलते एक बार फिर से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते शुक्रवार को बाड़मेर प्रदेश में दूसरे सबसे गर्म जिला रहा है। शुक्रवार को दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शुक्रवार को ​अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक हिट वेव का अलर्ट जारी किया हे। दरअसल, बाड़मेर में इन दिनों दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी है और न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। जिसके चलते आमजन को न दिन को सुकून मिल रहा है और न ही रात को चैन। बीते दिनों हीट वेव का असर खत्म होने के बाद एकाएक गर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही हुई है। शनिवार को सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ लू के थपेड़े शुरू हो गए। 9-10 बजे बाद गर्मी और लू तेज होने के साथ घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर रहने की संभावना जताई है। तीन दिन में तापमान 4 डिग्री बढ़ा बाड़मेर में 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 25 अप्रैल को तापमान बढ़कर 44.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 4.1 और न्यूनतम तापमान 4.3 की बढ़ोतरी हुई है। बीते 5 दिनों से तापमान 40 से पार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *