बरनाला में वॉकथन और मैराथन, नशामुक्त पंजाब अभियान:प्रशासन और नागरिकों ने ली शपथ, डिप्टी कमिश्नर-विधायक रहे शामिल

पंजाब सरकार के नशामुक्त पंजाब अभियान के तहत बरनाला में वॉकथन और मैराथन का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ के नेतृत्व में सिविल प्रशासन, राजनीतिक दलों और शहर के नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सरकार और पुलिस के अभियान में भरपूर सहयोग दिया जाएगा और पंजाब से नशे को खत्म किया जाएगा। युवा दे सकते है सकारात्मक सहयोग बाबा काला महल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशे के विरोध में शपथ ली। आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगौके ने कहा कि नशामुक्त युवा ही समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं की अच्छी सेहत पर जोर दिया। डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। तस्करों काे पकड़ने का चल रहा अभियान उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही जीती जा सकती है। पंजाब पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ नशे से प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में डीजीपी पंजाब के निर्देश पर वॉकथन और मैराथन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *