छत्तीसगढ़ में कश्मीरी व्यापारी की हो रही खूब तारीफ:स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- धन्यवाद नजाकत, इस बहादुरी ने साबित किया कि मानवता अभी जिंदा है

पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान मानवता दिखाने वाले कश्मीरी व्यापारी नजाकत अहमद शाह की देश भर में तारीफ हो रही है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी नजाकत के साहसिक काम के लिए सराहना की है। श्याम बिहारी जायसवाल ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जब चारों तरफ गोलियां चल रही थीं और माहौल दहशत से भरा था, तब नजाकत ने बिना किसी डर के फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का न कोई धर्म होता है और न ही मानवता। यह हमला इतिहास के काले पन्नों में दर्ज हो गया है। नजाकत अहमद की इस बहादुरी ने साबित कर दिया कि मानवता अभी जिंदा है। उनके इस कार्य ने धर्म और क्षेत्र की सीमाओं को तोड़ते हुए मानवीय मूल्यों की रक्षा की है। अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई दूसरों की जान बता दें कि नजाकत अहमद शाह ठंडी के दिनों में छत्तीसगढ़ में शॉल स्वेटर की दुकान लगाने आते है। इन्ही से पहचान होने के बाद चिरमिरी के 11 लोग पहलगाम घूमने गए थे। इनके साथ नजाकत भी थे। जब आतंकियों ने हमला किया तब इन्होंने ने अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी जान बचाई। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… आतंकी हमला…टूरिस्ट गाइड ने छत्तीसगढ़ के लोगों की बचाई जान:कहा-फायरिंग हुई तो बच्चों को लेकर भागा; BJYM नेता बोले- नजाकत का एहसान नहीं भूलूंगा पहलगाम आतंकी हमले के दौरान एक टूरिस्ट गाइड ने 11 लोगों की जान बचाई। 4 परिवारों के ये लोग छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से हैं जिनमें बच्चे भी थे। इनमें एक BJYM नेता, एक बीजेपी महिला पार्षद, एक पूर्व पार्षद भी है। अब ये लोग टूरिस्ट गाइड नजाकत अली का एहसान नहीं भूलेंगे। ऐसा BJYM नेता अरविंद अग्रवाल ने खुद नजाकत के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा है। वहीं, नजाकत ने भी खौफनाक मंजर की आंखों देखी शेयर की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *