पंचायत राज दिवस में ग्राम पंचायत खुलाण को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई

भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ टिटिलागढ़ ब्लॉक में गुरूवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय व विदेशी पर्यटकों की अमर आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। विधायक नवीन जैन, टिटिलागढ़ उप जिलापाल रेहान खत्री व ब्लॉक अध्यक्षा संजूक्ता नायक ने टिटिलागढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां घंटासुनी की तस्वीर के समक्ष धूपबत्ती व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वर्चुअल प्रारूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ धाम पुरी से राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाली टिटिलागढ़ ब्लॉक खुलाण ग्राम पंचायत को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई। सरपंच व कार्यकारी अधिकारी को विधायक नवीन जैन, उप जिलापाल रेहान खत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों को मनरेगा के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, श्रमिकों को 300 दिवस का कार्य उपलब्ध कराने, श्रमिकों को समय पर भुगतान उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायतों को सुंदर बनाने, प्लास्टिक मुक्ति के लिए निरन्तर प्रयास करने, तालाब, सड़कों को सजाने व वृक्षारोपण करने के लिए सम्मानित किया गया है। सरपंच नरेश अग्रवाल को विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई। अन्य ग्राम पंचायतों में, मेहुलपाड़ा, शगाडघाट, बिजेपुर, सुरादा और दिगशिरा को भी विभिन्न एमआरएनईजीए योजनाओं के लिए पंचायती राज दिवस पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टिटिलागढ़ समूह विकास अधिकारी चंद्रमणि नाग व अन्य ब्लॉक अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *