कुल्लू-मंडी की सीमा पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत:शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, करसोग के रहने वाले थे दोनों मृतक

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला की छांवटी-करसोग सड़क पर बीती रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव खाई से निकालकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, HP 30-7063 नंबर कार में सवार दोनों व्यक्ति बीती रात में शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान आनी से लगभग 15 किलोमीटर दूर बैहना के पास कुल्लू और मंडी जिला की सीमा पर पुल से इनकी कार सड़क से नीचे पलट गई। करसोग के रहने वाले थे दोनों मृतक मृतकों की पहचान गुरुदेव (27) गांव बाहन करसोग और टिकम राम (34) सरांडी गांव करसोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आनी के दलाश से सटे गूंगी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। आधी रात शादी से लौटते वक्त हादसा हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे सूचना मिलते ही लुहरी पुलिस चौकी से पुलिस दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *