राजस्थान में 400 पाक नागरिक मिले, भेजने की तैयारी शुरू:डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने कहा- गृह मंत्रालय के आदेशों की हो रही है सख्ती से पालना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाक नागरिकों को बाहर निकालने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद राजस्थान में अब तक 400 पाक नागरिकों के बारे में पता चला है। इन सभी पाक नागरिकों को अटारी बॉर्डर से पाक भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्यों से पाक नागरिकों के बाहर निकालने की कार्रवाई के लिए कहा है। गृह मंत्रालय से मिले आदेश के बाद राजस्थान की इंटेलिजेंस विंग एक्टिव हुई। डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र के आदेश के बाद अलग-अलग वीजा पर राजस्थान आए पाक नागरिकों को वापस पाक भेजने के सम्बंध में सभी जिला एसपी को आदेश दिये हैं। जिस के बाद कई पाकिस्तानी नागरिक खुद लौट गए हैं जो बचे हैं उन्हें भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिला एसपी को निर्देश दिये गए हैं कि वह पाक नागरिकों को अपने जिले से पाक भिजवाने की कार्रवाई जल्द से जल्द करें। राजस्थान को केन्द्र से मिले निर्देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी पाक नागरिक उनके देश में रहे। इस लिए बॉर्डर के राज्यों को खास कर राजस्थान से पाक नागरिकों को पाक भेजने के लिए कहा गया है। अटारी बॉर्डर से पाक नागरिकों को जाना शुरू हो चुका है। राजस्थान से पाक बॉर्डर में घुसपैठ भी अधिक हैं इस लिए यहां पर विशेष ध्यान देने के लिए आदेश दिये गए हैं। राजस्थान में अधिकांश पाक नागरिक पर्यटक,धर्म,विद्यार्थी, मेडिकल वीजा पर राजस्थान में अधिकांश पाक नागरिक अलग-अलग वीजा पर भारत में हैं। ऐसे में सबसे अधिक पाक नागरिक पर्यटक, धार्मिक, स्टूडेंट, मेडिकल वीजा पर आते हैं। सभी राज्यों की पुलिस को इन सभी जगहों पर विशेष रूप से निगरानी बढ़ाने और सर्च करने के आदेश दिए हैं। केन्द्र की मंशा है कि आने वाले एक सप्ताह में देश में किसी भी प्रकार से कोई पाक नागरिक नहीं रहना चाहिए। वहीं अगर कोई जेल में बंद है तो FRRO कर रहा पाक नागरिकों से सम्पर्क पाक नागरिकों को भारत में आने के दौरान (एफआरआरओ) विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होता हैं। एफआरआरओ की ओर से उन सभी पाक नागरिकों से सम्पर्क किया जा चुका है जिन का यहां पर रजिस्ट्रेशन हैं इन सभी पाक नागरिकों को जल्द से जल्द भारत को छोड़ने के लिए कहा गया है। ये लोग अटारी बॉर्डर से पाक जा सकते हैं। एफआरआरओ से मिले दस्तावेजों के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक इसे वेरिफाई करेंगे की पाक नागरिक गए या नहीं 1 मई 2025 पाक नागरिक पहुंच जाने चाहिए पाक 25 अप्रैल तक अटारी बॉर्डर से 191 पाक नागरिक पाकिस्तान जा चुके हैं। सभी राज्यों को रिमांइड कराया जा चुका है कि 1 मई अंतिम तारीख है तब तक सभी पाक नागरिक उनके राज्यों से निकल कर अटारी बॉर्डर से पाक निकल जाए। केन्द्र के बार-बार के रिमाइंडर से सभी एजेंसिया अलर्ट हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *