कश्मीर की घटनाओं पर सभी समाज एकजुट:कोरबा में राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन; पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग

कोरबा के दीपका गेवरा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं के विरोध में एकजुटता दिखाई। हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्दोष नागरिकों पर हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कानूनी ढांचे की मांग की। मुस्लिम समाज ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। हाफिज रिजवान के नेतृत्व में समाज ने दोषियों को मौत की सजा की मांग की। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत की अगुवाई में तहसीलदार अमित किरकट्टा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधनों की मांग की। मुस्लिम समाज ने स्पष्ट किया कि वे देश में अमन और शांति चाहते हैं। उन्होंने इस घटना को देश की एकता को तोड़ने की साजिश बताया। समाज ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। दोनों समुदायों ने इस संवेदनशील समय में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *