बैकुंठपुर | निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पकड़े वाहनों में हाइवा क्रमांक सीजी 15 ईएफ 0624 के चालक उचित कुमार व मालिक राजेश्वर यादव, हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी 5624 चालक मनोज प्रजापति वाहन मालिक मुनेश्वर यादव, हाइवा क्रमांक सीजी 15 ईसी 5118 चालक रामरूप वाहन मालिक उमाशंकर समेत हाइवा क्रमांक सीजी 15 ईई 8600 के चालक शिवपूजन राम व वाहन मालिक मुनेश्वर यादव को अवैध रेत परिवहन पर चारों वाहनों को जब्त कर पटना थाने को सौंपा है। खनिज अधिकारी ने बताया कि वाहन मालिकों से अर्थदंड के तहत राशि खनिज मद में में जमा कराई जाएगी।


