अंिबकापुर | जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सिमोन पन्ना को गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां ने 24 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 अप्रैल को सिमोन पन्ना ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म िकया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 बी और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी सिमोन पन्ना निवासी खड़गांव, हाल निवासी ग्राम महारानीपुर थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपराध करना स्वीकार किया।


