फगवाड़ा के बाजार रहे बंद:पहलगाम हमले का विरोध, हिंदू संगठनों ने निकाली बाइक रैली, पाकिस्तान का पुतला फूंका

पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के रोष स्वरूप आज फगवाड़ा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस मुद्दे को लेकर लोगो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। समूह संघटनों द्वारा सामूहिक तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकाला गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए है। घटना से आक्रोश में आए लोगों ने आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने की मांग भी की है। वहीं इस बंद को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इमरजेंसी सेवाएं जारी रही बता दें कि, देश के विभिन्न स्थानों में पिछले तीन दिन से चल रहे रोष प्रदर्शन के क्रम में फगवाड़ा में आज शनिवार को बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरे शहर में स्कूटर, बाइक रैली निकाल कर पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बाजार बंद करवाए। हालांकि इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं निरंतर जारी रही है। शराब के ठेके बंद कराए गए फगवाड़ा के समूह हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को ही ऐलान कर दिया था कि पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप शनिवार को फगवाड़ा के बाजार बंद रखे जाएंगे। इसका असर सुबह से ही दिखाई दिया जब शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस बीच इक्का दुक्का दुकानें व शराब के ठेके खुले हुए थे जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आज भी आतंकवाद व पाकिस्तान का बैनर फूंक कर भारी रोष प्रदर्शन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *