तेंदुए ने 6 साल के बच्चे को जबड़े से पकड़ा:कांकेर में बड़े भाई ने शोर मचाकर बचाई जान; गले में पहुंची गहरी चोट

कांकेर जिले में 6 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया है। ग्राम आंछीडोंगरी में शुक्रवार शाम घर के सामने नमन कुमार खेल रहा था तभी अचानक जंगल से आए तेंदुए ने उसे दबोच लिया। सरोना वन परिक्षेत्र की घटना है। तेंदुए ने अपने जबड़े से बच्चे की गर्दन को पकड़ा था। इसी दौरान बच्चे के बड़े भाई ने साहस दिखाया। उसने तेंदुए पर चिल्लाकर हमला किया। इससे तेंदुआ डरकर जबड़ा खोल दिया जिससे नमन की जान बच गई। नमन के गले में गहरी चोटें आईं है और पेट-हाथ पर पंजों के निशान मिले है। बच्चे की हालत स्थिर घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को परिजन सारवंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। विभाग ने गांव में मुनादी कराई है। लोगों को शाम के समय घर से बाहर न निकलने और अकेले जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। तेंदुए ने 3 साल के बच्चे को बनाया शिकार इससे पहले अगस्त साल 2024 में धमतरी-कांकेर जिला बॉर्डर पर कोरमुड़ गांव में तेंदुए ने 3 साल के तीरेश मरकाम को शिकार बनाया था। बच्चा अपने घर की बाड़ी में खेल रहा था। बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन की। घर के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान मिले। पुलिस और वन विभाग ने दुधावा की पहाड़ी पर बच्चे का सिर बरामद किया। उसी तेंदुए ने फिर बनाया दूसरा शिकार आदमखोर तेंदुए के हमले की दूसरी घटना साल 2024 में 25 सितंबर को हुई, जब तेंदुए ने दुधावा के नयापारा में बुआ के साथ आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर जानलेवा घात लगाकर हमला किया और मासूम को उठाकर ले जाने लगा, तो बुआ ने जान की बाजी लगाकर तेंदुए से भिड़ गई और मासूम की जान बच गई। युवक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान तीसरी घटना कांकेर वन मंडल के अंतर्गत सरोना वन परिक्षेत्र के ग्राम लेंडारा में हुई, जहां खेत में काम करने के दौरान तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ को देख काम कर रहे लोग सहम गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग भागे, तो कुछ पेड़ पर चढ़ गए, लेकिन तेंदुए 3 लोगों को अपना शिकार बना लिया, इस हमले में पनकु राम नेताम, हरिराम शोरी, सुखचंद शोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी। तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर किया हमला दुधावा में एक बालक पर तेंदुआ ने जानलेवा हमला कर चौथी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुधावा निवासी 11 वर्षीय बालक नीरज ध्रुव खेल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक तेंदुआ आ पहुंचा और बालक पर हमला कर दिया। आसपास के लोगो की नजर पड़ते ही तेंदुआ बालक छोड़ भाग निकला। बालक के गले में गहरे जख्म के निशान है। बालक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तेंदुआ के लगातार हमले से पूरे दुधावा क्षेत्र में दहशत का माहौल बन चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *