नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह आज

डौंडी| सदगुरु कबीर साहेब जनकल्याण सेवा समिति चिखलाकसा के तत्वाधान में 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे से डौंडी के गोंडवाना भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समिति के घनश्याम दास ने बताया कि सम्मान समारोह के अंतर्गत नगरीय निकाय अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं सरपंचों का स्वागत एवं सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग होंगे । अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडों करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरणलाल साहू, डौंडी के अध्यक्ष मोहनतीन चोरका, कुंती देवांगन, लाल निवेन्द्र , सोमेश सोरी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *