कुल्लू में श्रीखंड महादेव यात्रा का रास्ता अभी भी खराब:बादल फटने से हुआ था नुकसान, डीसी बोले-रास्तों की रेकी की जा रही

कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होने में दो माह का समय शेष है। पिछले साल बादल फटने से यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जाओं से बेस कैंप सिंहगाड होकर ब्राहटी नाला तक का रास्ता अभी भी खराब स्थिति में है। बता दें कि पिछले वर्ष 31 जुलाई की आधी रात को बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। जिसमें कई जान भी गई थी। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने हाल ही में श्रीखंड मार्ग का दौरा किया। उन्होंने चायल और जुआगी पंचायत के गांवों की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने यात्रा मार्ग की खस्ता हालत पर चिंता जताई। पुलियां के सहारे नाला पार कर रहे लोग वर्तमान में जाओं से ब्राहटी नाला तक के मार्ग पर कई स्थानों पर लकड़ी की पुलियां बनाई गई हैं। लोग इन्हीं के सहारे नालों को पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रास्तों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि प्राप्त धनराशि से मार्ग के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। कुल्लू की उपायुक्त तोरूल एस रवीश के अनुसार रास्तों की रेकी की जा रही है और इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले सभी मार्गों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *