राजस्थान में तेज आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे:अंधड़ से पेड़, टीनशैड गिरे; जयपुर, टोंक समेत कई जिलों में बादल छाए

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राजस्थान के कई शहरों में दोपहर बाद मौसम बदल गया। चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में करीब 50KM स्पीड से तेज अंधड़ चला। इससे कई जगह टीनशैड, पेड़ गिर गए। जालोर में बारिश के साथ ओले गिरे। सवाई माधोपुर में भी बूंदाबांदी हुई। वहीं, जयपुर, टोंक, अलवर समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए। धूलभरी हवा चली। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट हुई। लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में चले तेज अंधड़ के कारण आसमान में धूल-मिट्‌टी हो गई। तेज आंधी के साथ कई जगह हल्की बारिश भी हुई। मंडियों और घरों में लगे टीनशेड और पेड़-पौधे गिर गए। आंधी के कारण मंडियों में रखे जिंस को भी नुकसान पहुंचा। जालोर में 15 मिनट बारिश हुई जालोर शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे मौसम में बदलाव हुआ। आहोर में करीब 1 घंटे तक आंधी चली। कई कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। करीब 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। आहोर उपखंड के देवकी, वेडिया गांव में ओले भी गिरे। जिससे मौसम सुहाना हो गया। 5.30 बजे तक मौसम फिर साफ हो गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *