कैनाल रोड निर्माण के लिए मार्किंग शुरू:कैंप क्षेत्र में पहुंची निगम की टीम, कुछ लोगों ने की सराहना तो कुछ ने किया विरोध

भिलाई में बनी कैनाल रोड निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए भिलाई नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम शनिवार को कैंप क्षेत्र में पहुंची। अधिकारियों ने यहां कैनाल रोड के लिए बेजा कब्जा मकानों की मार्किंग की। इस दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों के कार्य को सराहा, लेकिन कुछ बेजा कब्जाधारकों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार का जो क्षेत्र वहां केनाल रोड का निर्माण हो चुका है। यह रोड नेशनल हाइवे के ट्रैफिक को काफी हद तक कम कर रहा है। इससे दुर्घटनाएं भी कम हो रही हैं। इसे देखते हुए भिलाई नगर निगम ने कैनाल रोड के प्रोजेक्ट को पूरा करते हुए इसे नंदिनी रोड से आगे तक ले जाने की योजना पर काम करना शुरू किया है। नंदिनी रोड से आगे जो कैनाल रोड बन रही है उसमें सबसे बड़ा रोड़ा यहां कैनाल के ऊपर बने बेजा कब्जा मकान हैं। इन्हें तोड़ने के लिए निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शनिवार को मकानों की मार्किंग करने पहुंचे। यह देख यहां के रहवासी भड़क गए और टीम का विरोध करने लगे। यहां तक की कैंप के पार्षद मन्नान गफ्फार खान ने भी विरोध दर्ज कराया। मार्किंग के साथ जारी की जा रही नोटिस कैनाल रोड के के ऊपर जितने भी अवैध कब्जा हैं नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम यहां नापजोक करके मार्किंग कर रही है। साथ ही साथ जिन लोगों के मकान टूटने हैं उन्हें नोटिस भी जारी की जा रही है। लेकिन लोग इस बात को लेकर विरोध कर रहे हैं कि घनी आबादी क्षेत्र में कैनाल रोड की चौड़ाई को कम करके बनाया जाए। 40 फिट चौड़ी बनेगी कैनाल रोड निगम के अधिकारियों के मुताबिक कैलान रोड जोन चार की तरह ही काफी चौड़ी और डिवाइडर के साथ बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई की बात करें तो यह 24 मीटर यानि लगभग 40 फिट चौड़ी होगी। इसके साथ ही इसमें बीच से डिवाइडर होगा। शहर के अंदर लगने वाला जाम होगा खत्म निगम के अधिकारियों का कहना है कि कैनाल रोड काफी खूबसूरत बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से शहर के अंदर लगने वाला जाम कर होगा। यह खुर्सीपार क्षेत्र से शुरू होकर सीधे अवंती बाई चौक में जुड़ेगा। इससे लोगों को शहर से घूमकर एक छोर से दूसरे छोर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहां से 5 से 6 किलोमीटर कम रास्ता भी तय करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *