शिमला में लैंडस्लाइड, 15 देवदार पेड़ गिरे:समय पर गाड़ियों से निकले यात्री, बिजली की लाइनें टूटी; खुदाई से हादसा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली बाईपास पर शनिवार शाम करीब 4 बजे लैंडस्लाइड हुआ। इस दौरान करीब 12 से 15 देवदार पेड़ गिर गए और वहां से गुजर रहे कुछ गाड़ियों को हल्का नुकसान पहुंचा। घटना के बाद लगा लंबा जाम लग गया। गनीमत यह रही कि लोग गाड़ियों से निकलने में सफल रहे जिसके कारण घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लैंडस्लाइड के कारण उसके ऊपर पहाड़ी पर बने तिब्बती कम्युनिटी हॉल को खतरा पैदा हो गया है। वहां आस पास के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। खुदाई से लैंडस्लाइड का लगातार खतरा सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार घटनास्थल पर एक व्यक्ति अपने प्लॉट में खुदाई करवा रहा है। इसके लिए दो पोकलेन मशीनें लगाई गई है। जो सड़क से करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर खुदाई कर रही है। यहां हो रही खुदाई से लैंडस्लाइड का लगातार खतरा बना हुआ है। शनिवार को हुए लैंडस्लाइड से पहाड़ी पर स्थित तिब्बती कम्युनिटी हॉल को खतरा उत्पन्न हो गया है। वहां से गुजरने वाली बिजली की लाइनें टूटने से ढली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *