झुंझुनूं में साहित्य प्रेमी लिखेंगे पहलगाम आतंकी हमले पर कहानियां:4000 शब्दों में लिख कर मेल करनी होगी; स्कूली विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झुंझुनूं और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के साहित्य प्रेमियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगी। जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी कहानियां 27 अप्रैल 2025 को रात्रि 12 बजे तक ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। कहानियां टाइप की हुई अथवा सुंदर और स्पष्ट लेखनी में होनी चाहिए। साथ ही, वर्ड या पीडीएफ फॉर्मेट में मौलिकता की शपथ या प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रविष्टियां sahityaparishadjhunjhunu@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। कहानी के विषय प्रतियोगिता की श्रेणियां श्रेणी 1: कक्षा 8वीं से 12वीं तक के अध्ययनरत विद्यार्थी श्रेणी 2: स्नातक से परास्नातक तक के विद्यार्थी श्रेणी 3: 30 वर्ष तक के ऐसे व्यक्ति जो अध्ययनरत नहीं हैं श्रेणी 4: 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी साहित्य प्रेमी, जो साहित्य परिषद के सदस्य नहीं हैं। सभी श्रेणियों के प्रतिभागियों को अपनी कहानी 1000 से 4000 शब्दों के बीच लिखनी होगी। पुरस्कार एवं सम्मान शिक्षाविद् कृष्णानंद ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कहानीकारों को आगामी 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को जिला स्तर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *