छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में विप्र समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विप्र समाज ने हमेशा देश, धर्म और समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। साव ने कहा कि विप्र समाज सनातन काल से समाज का मार्गदर्शन करता आया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दुनिया में सनातन का प्रभाव बढ़ा है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि कुछ लोग सनातन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच धर्म की रक्षा के लिए विप्र समाज की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। डिप्टी सीएम बोले- मुंगेली से निकले प्रतिभाशाली राजनेता और अधिकारी उपमुख्यमंत्री ने मुंगेली की विशेष पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की मिट्टी ने कई प्रतिभाशाली राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग में मुंगेली के युवा के चयन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे शहर का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले, श्रीकांत पांडेय, रोहित शुक्ला सहित विप्र समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्वक काम करने की सलाह दी गई।


