लिमथान परशुराम मंदिर में अनुष्ठान 30 से होगा:गाय के 400 किलो घी से होगा लीमथान में 101 कुंडीय महायज्ञ

श्री परशुराम एवं श्रीकृष्ण धाम लीमथान पर 30 अप्रेल को 101 कुंडीय महायज्ञ होगा। इसके लिए बांस से यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें गाय के गोबर से लेप किया जा रहा है। यजमान धोती-कुर्ता एवं पीतांबर पहन कर यज्ञ में आहुतियां देंगे। यज्ञशाला को 25-25 कुंड के चार भागों में बांटा गया है। मुय कुंड मध्य में रहेगा। यज्ञ की समिधा के लिए किसान ने आम का सूखा पेड़ भेंट किया है। 1100 साल पुरानी दोनों प्रतिमाओं के लिए अहमदाबाद से श्रृंगार मंगवाया गया है। वहीं यजमानों को श्रीयंत्र भेंट किया जाएगा, जो रतलाम में बनवाया गया है। 200 कार्यकर्ता की टीम इसके लिए जुटी है। मुय आचार्य किशोर शुक्ला बड़ोदिया रहेंगे। परशुराम सेवा संस्थान के संयोजक महेश जोशी ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्था समितियां बनाई गई हैं। इसमें लीमथान, सालिया, सियापुर, नांदिया, नवागाम, ठिकरिया, सुरवानिया सहित करीब 50 गांवों के युवाओं को शामिल किया गया है। 30 अप्रेल को श्री परशुराम जयंती से 2 मई श्रीशंकराचार्य जयंती तक कार्यक्रम होंगे। गंगाजल कलश यात्रा के लिए महिला मंडलों से सपर्क किया जा रहा है। आयोजन को लेकर हेमाद्रि स्नान 29 अप्रेल की शाम 3 बजे से प्रारभ होगी। इधर हाड़खरा पटेल समाज के पंचों के द्वारा विभिन्न गांवों में निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है। गुजराती पाटीदार समाज, सुथार समाज, पंचाल समाज, देहाती आदिवासी समाज, आदिवासी समाज सहित विभिन्न समाजों का सहयोग मिल रहा है। विप्र फाउंडेशन का रहेगा संयोजन सर्व समाज के सहयोग से विप्र फाउंडेशन के संयोजन में होने वाले आयोजन में सभी यजमान तैयार हो चुके हैं। कार्यक्रम संयोजक विनोद पानेरी ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री योगेश जोशी रहे। अध्यक्षता महायज्ञ के संरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज बड़ोदिया ने की। कल्याण मुखिया सलिया, राजेंद्र जोशी, मनोज चौबीसा, जतिन जोशी, विनोद व्यास, लक्ष्मी व्यास सहित यजमान मण्डल सहयोग में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *