आरोप- आंख फोड़ी-गला दबाया, हंसिए से मारा:विदिशा में पति पर पत्नी को मारा; 5 साल पहले हुई थी लव-मैरिज

विदिशा में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मार डाला। परिजनों का आरोप है कि मृतक महिला के शव पर हंसिए के निशान हैं, उसकी आंखें फोड़ दी गईं। हर्ष विहार कॉलोनी में रहने वाले मैकेनिक पति आरोपी प्रमोद गिरी गोस्वामी (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला शनिवार का है। संध्या अहिरवार (22) और उसने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रमोद अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ परिवार से अलग रहता था। प्रमोद के परिवार का कहना है कि वह शादी से पहले से ही उनके साथ नहीं रहता था और शादी के बाद भी उसका घर आना-जाना बहुत कम था। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि संध्या अपने पति पर शक करती थी, उसका कहीं और चक्कर चल रहा है। कल रात को इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर पति ने उसके साथ मारपीट की थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विवेक चौकसे ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका संध्या का शव देखा था तो उस पर मारपीट के निशान थे। उन्होंने किसी धारदार हथियार या आंख फोड़ने जैसी घटना से इनकार किया। डॉक्टरों की टीम ने क्राइम स्पॉट का निरीक्षण किया था। संध्या की मौत मारपीट के कारण हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *