भोपाल में हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रेप करने वाले आरोपियों के बयानों से लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी साहिल खान ने बताया कि वह मूल रूप से पन्ना का रहने वाला है। फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने के बाद मन नहीं लगा और पढ़ाई को छोड़कर अशोका गार्डन इलाके में उसने डांस क्लास शुरू कर दी। यहां केवल हिंदू लड़कियों को ही एडमिशन देता था। डांस गुरु होने के नाते नजदीकी बढ़ाता था। वह बाहर से पढ़ने आई गरीब लड़कियों को हाई प्रोफाइल लाइफ दिखाने हुक्का लाउंज और पब लेकर जाता था। इस दौरान उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी हासिल करता था। गांव की रहने वाली गरीब लड़कियों को जब भरोसा हो जाता तो पार्टी के नाम पर अशोका गार्डन स्थित रूम पर ले जाता था। यहीं बैतूल की एक युवती से पहली बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया था। इसका वीडियो भी उसने चुपके से बनाया था। बाद में इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त फरहान से भी अपने रूम में युवती का रेप कराया। हालांकि, साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस को फिलहाल कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है। आरोपी पहले ही वीडियो डिलीट कर चुका था। पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। आरोपियों ने गिरोह बनाकर लड़कियों के साथ सीरियल रेप किए हैं, लिहाजा पुलिस संगठित अपराध की धाराओं में इजाफा कर रही है। तीन लड़कियों से एक साथ रेप किया
मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल से मिला एक वीडियो ऐसा है जिसमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप कर रहा है। उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य वीडियो में आरोपी इंदौर की पीड़िता से रेप करने के साथ ही उसे सिगरेट से दाग रहा है। आरोपी लड़कियों के साथ क्रूरता करता था। उन्हें मारता-पीटता था। वीडियो भी बनाता था और अपने मोबाइल फोन में सेव कर लेता था। पीड़िताओं के वीडियो आरोपी ने एक अलग फोल्डर में सेव कर रखे थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा पीने का आदी है। इंदौर की पीड़िता को उसने कई बार मजबूर कर गांजा और शराब पिलाई है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने यह भी बताया कि वह इंदौर की पीड़िता से प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। लड़कियां पहुंचाने का काम करता था शाजी
मामले में गिरफ्तार शाजी उर्फ शम्सउद्दीन आरोपियों के लिए लड़कियों को उनके ठिकाने तक पहुंचाने और रेप के बाद उन्हें घर तक छोड़ने का काम करता था। शाजी पेशे से मैकेनिक है। वह अप्सरा टॉकीज के पास ऐशबाग में रहता है। फरहान साइड बिजनेस के तौर पर सेकेंड हैंड गाड़ियां खरीदने-बेचने का काम करता था। गाड़ियों में काम कराने के सिलसिले में शाजी से उसकी दोस्ती हुई थी। शाजी की दुकान अशोका गार्डन में थी। 2 पीड़िताएं इसी इलाके में किराए से रह चुकी हैं। फरहान के कहने पर शाजी 500-700 रुपए लेकर उन्हें लाने और ले जाने का काम करता था। फरहान ने शाजी की मदद से पीड़िताओं को कई बार अनजान युवकों के ठिकानों तक छुड़वाया है। पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ा सकती है। आरोपियों की क्राइम प्रोफाइल एफआईआर से पहले की फरहान की गिरफ्तारी
पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी फरहान को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त किया। जिससे तमाम अश्लील वीडियो सहित चैटिंग और फोटो बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धारा 151 के तहत जेल भेजा। उसके जेल में रहने के दौरान पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए। बाद में एफआईआर दर्ज की गई। फिर पूछताछ के लिए दोबारा फरहान को जेल से ही रिमांड पर लिया है। उसके सहयोगी शाजी को 20 अप्रैल को जेल भेज दिया है। ऐसे खुला था मामला
आरोपी फरहान इंदौर में रहने वाली पीड़िता के घर तक पिछले दिनों पहुंच गया था। जहां उसने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पीड़िता ने अपने दोस्त को पूरा घटनाक्रम बताया। इस दोस्त ने बाग सेवनिया पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को फरहान के खिलाफ सबूत दिए। वीडियो सहित इन तमाम सबूत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसके बाद फरहान सहित उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। सीएम के निर्देश-शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखी जाए। उन्होंने भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल, कॉलेज की कुछ छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों अथवा इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों, इस पर नजर रखी जाए। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। दोषियों को बिल्कुल न छोड़ें। यह खबर भी पढ़ें-
कॉलेज छात्राओं को गांजा पिलाकर रेप करते, वीडियो बनाते थे भोपाल में प्राइवेट कॉलेज की छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग केस में चौथी पीड़िता भी सामने आ गई है। आरोपियों ने इसका भी रेप करते हुए वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल किया था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल में एक दर्जन से ज्यादा वीडियो क्लिप मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…