पामगढ़ | विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र जेवरा के व्याख्याता दशेराम भारद्वाज ने शिक्षकीय सेवा शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी विकासखंड जैजैपुर में सहायक शिक्षक के रूप में दिनांक 25 जनवरी 1985 को सेवा आरंभ किया और शनिवार को व्याख्याता के पद पर रहते हुए सेवानिवृत हुए। उनके सम्मान में संकुल केंद्र जेवरा के शिक्षकों के द्वारा संकुल केंद्र जेवरा में उनके सेवानिवृत होने पर विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ मोहनलाल कौशिक , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयराम सारथी और सहायक बीईओ राकेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।


