हिमाचल में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार:ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार, कल से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा

हिमाचल प्रदेश में आज प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। लेकिन बीते कल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा।वहीं आज भी बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने इसके बाद अगले कल आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क व साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके कारण प्रदेश में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इसी अवधि में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना है। ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार हिमाचल प्रदेश में लोगों को गर्मी सता रही है। प्रदेश के ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं आधा दर्जन शहरों में 35 क्रॉस कर चुका है। जिसके कारण लोगों को आने वाले दिनों में और गर्मी सताएगी। क्योंकि मौसम विभाग ने मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके चलते तापमान में उछाल हो सकता है। प्रमुख शहरों का तापमान फिलहाल प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान चंबा में 32.4 भरमौर 35.1, धर्मशाला 31.1 ,कांगड़ा 36.9 , केलोंग 25.0 ,मनाली 35.7 भुंतर 34.2 ,हमीरपुर में 36.8 ,मंडी 36.6 , सुंदरनगर 36.5 ऊना 40.0 बरठीं 35.9 बिलासपुर 37.3 नारकंडा में 35.4, कुफरी 29.9, रिकांगपिओ 25.2 ,ऊना 40.0 शिमला 26.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *