जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही तीन नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होंगी। जयपुर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल से गाजियाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। अभी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट संचालित हैं, अब दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट संचालित होंगी। यह फ्लाइट जयपुर से सप्ताह में 4 दिन गाजियाबाद के लिए उड़ान भरेगी। वहीं जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार 1 जून से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट संचालित होगी। गाजियाबाद और वाराणसी दोनों शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शुरू होगी। इसमें से वाराणसी की फ्लाइट आगे नेपाल की राजधानी काठमांडू भी जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जयपुर से हिसार के लिए भी फ्लाइट शुरू होना प्रस्तावित है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। हिसार से वर्तमान में अयोध्या के लिए फ्लाइट चल रही है। अब 20 मई से हिसार से जयपुर के बीच भी फ्लाइट शुरू हो सकेगी। ये होगा नई फ्लाइट्स का शेड्यूल


