भास्कर न्यूज | प्रतापपुर बीते 22 अप्रैल जम्मू काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रखंड सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों, क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों ,राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।जिसको लेकर लोगों के द्वारा मारे गए लोगो के आत्मा की शांति के लिए श्रदांजलि,शोक सभा,कैंडिलमार्च निकाला जा रहा है।साथ ही आतंकियों के विरूद्ध लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को बरूरा के एपी मेमोरियल ऐकेडमी में निदेशक सह प्रधानाध्यापक एमडी रागिब खान के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र,छात्राऐ,व शिक्षकों ने पहलगाम में मारे गए हिन्दू लोगो को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।आतंकियों के विरोध आक्रोश घोरीघाट मंडल के भाजपा नेताओं, प्रखंड के विभिन्न संगठनों ,प्रीमियर आकाडमी, ऐपेक्स ऐकेडमी, बलवादोहर स्थित बापू विद्या मंदिर, घोरीघाट के एलीट पब्लिक स्कूल, कसमार स्थित रघुवीर- सुभाष स्कूल, विभिन्न कोचिंग संस्थानों ,मुख्यालय के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा शोक सभाएं ,कैंडिल मार्च निकालकर आतंकियों के विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन कारियों में प्रेम कुमार, रंजन पासवान, राजन गुप्ता, बिनोद पाठक, बुद्धिजीवियो, प्रखंड के कई राजनीतिक संगठनों ने इसका समर्थन किया है।इसको लेकर आक्रोश फुटा है। तथा आतंकियों के विरूद्ध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग देश के प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से किया है।साथ ही कहा है कि पुलगामा आतंकी हमले का जिस प्रकार जबाब दिया गया था उसी तरह का जबाब इस बार देकर आतंकियों का सर्वनाश करने की आवश्यकता है ।बता दे कि जम्मू काश्मीर के पहलगाम मे बीते 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने टूरिस्ट पर गए कुल 27 हिन्दुओं को गोली मार कर हत्या कर दिया था। शोक सभा ,श्रद्धांजलि व कैंडिल मार्च निकालने वालों में सहनवाज खान,के के यादव, मृत्युंजय शर्मा उर्फ महासय ,राजु यादव, राजाराम प्रजापति, उमेश कुमार, एम रहमान, राजा खान,राजु खान अशोक गुप्ता,आयूस गुप्ता ,सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय के शिक्षक ,छात्र व छात्राएं शामिल थे। भास्कर न्यूज |कुन्दा कुन्दा प्रखंड के नवादा पंचायत के सिंदरी विद्यालय में पानी की विकट समस्या उत्पन्न है हालांकि समाधान करने के लिए नवादा मुखिया भरत यादव ने पानी की बोतलें वितरित कीं है।विद्यालय में पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे विद्यालय में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।मुखिया ने विद्यालय में पानी की किल्लत को देख कर बच्चों के बीच पानी की बोतलें वितरित करके वैकल्पिक रूप से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है, इससे छात्रों को पानी की सुविधा मिली है और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिला है।मुखिया की इस पहल की अभिवावक सराहना कर रहे है।लेकिन लोगो के कहना है कि एक बोतल पानी से क्या होगा।और सवाल यह भी है की आखिर विभाग कब तक बेखबर बना रहेगा।अब देखना यह है कि विभाग आगे कार्रवाई करती है या यु ही बेखबर बनी रहती है या विभाग विद्यालय में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए कोई कदम उठाती है।


