भास्कर न्यूज | पबिया मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। मंत्री ने सबसे पहले गुंदलीपहाड़ी सड़क का शिलान्यास किया। साथ ही 10 अन्य सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। ये सड़कें आदिवासी, दलित और अन्य बहुल्य इलाकों से होकर गुजरेंगी। शिलान्यास की गई सड़कों में करमाटांड़ पीडब्ल्यूडी रोड से देवलबाड़ी मोड़ पाबिया भाया आरआरबी कैंप झिलुवा उदयपुर तक 8.300 किमी, पिंडारी से खूंटबांध तक 3.200 किमी, मंझलाडीह से अहारडीह तक 2.700 किमी, ईरिकिया से सकलपुर तक 2.500 किमी, भैयाडीह से शिवपुर तक 1.800 किमी, दुलाडीह से तिलाबानी तक 4.700 किमी, मिरगा से पातारडीह तक 0.900 किमी, पोस्ता से ढाबाटांड़ तक 1.675 किमी, तरणी से सुखजोड़ा तक 3.100 किमी, गुंदलीपहाड़ी से पर्वतपुर तक 2.300 किमी और श्यामपुर से सिलदाहा तक 1.000 किमी सड़कें शामिल हैं। कार्यक्रम में जियाउल हक, मुखिया रविंदर मुर्मू, मुखिया जोसेफ हेम्ब्रम, जलधार मरांडी, उज्ज्वल मंडल, रघु गोस्वामी, संजीत हेम्ब्रम, प्रेस सलाहकार निशापति हांसदा, सिद्धेश्वर मुर्मू, बीरबल अंसारी, ठाकुर बासकी, किशन महतो, बबलू टुडू, अलीम अंसारी, इस्माइल अंसारी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


