पंजाब के लुधियाना में पुलिस मुलाजिम बनकर ठगी करने के मामले कई सामने आ चुके है। अब ताजा मामला थाना माडल टाउन के इलाके का आया है। खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर व्यक्ति ने एक ऑटो को चैकिंग के लिए रोका। बदमाश ने ऑटो में सवार महिला का पर्स चैक करने के बहाने पर्स से साढ़े 15 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी मौके से तुरंत बाइक पर फरार हो गया। प्लेटिना बाइक पर था सवार ठग पुलिस को जानकारी देते हुए महिला अमनप्रीत कौर ने कहा कि वह भाई हिम्मत सिंह नगर शालीमार पार्क दुगरी की रहने वाली है। वह ऑटो रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से घर जा रही थी। जब वह जवद्दी पुल के सामने पहुंची तो अचानक एक मोटरसाइकिल प्लेटिना काले रंग पर सवार व्यक्ति ने उनका ऑटो चैकिंग के लिए रोक लिया। साढ़े 15 हजार रुपए लेकर फरार हुआ आरोपी अमनप्रीत, मुताबिक आरोपी ने चैक करने के बहाने उसका पर्स पकड़ा और साढ़े 15 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया। इस मामले में थाना माडल टाउन की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा BNS के तहत 303(2),318(4) मामला दर्ज किया है। इलाके में सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालने में जुटी है।


