मुस्लिम समाज ने किया आतंकवाद का पुतला दहन

राजनांदगांव| जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। उन्होंने इस आतंकी घटना पर आक्रोश जताया और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि बेगुनाह सैलानियों की गोली मार कर हत्या कर आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। मानव मंदिर चौक में आतंकवाद का पुतला दहन करने बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *