उदयांचल परिवार शहर में आज निकालेगा मौन रैली

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उदयांचल परिवार 27 अप्रैल को शाम 6 बजे मौन रैली निकालेगा। उदयाचल प्रांगण से शाम 6 बजे यह रैली निकलेगी जिसमें चेम्बर ऑफ कामर्स, नगर के सामाजिक संघ समाजसेवी संस्था, प्रेस क्लब और नागरिक शामिल होंगे। व्यापारियों से व्यापार बंद कर रैली में शामिल होने के लिए अपील की गई है। उदयांचल परिवार के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने एवं अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा आतंकवाद का यह घिनौना कृत्य मानवता, शांति और देश की एकता को झकझोरने वाला है। हर भारतवासी इस कृत्य से आक्रोशित है, हत्याकांड के चलते एक राष्ट्र एक चुनाव का कार्यक्रम जो ऑडिटोरियम में 26 अप्रैल को होना था उसे स्थगित कर दिया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र बाफना ने आक्रोश रैली में नगरवासियों, जन प्रतिनिधियों एवं संस्थाओं को सहभागी होने की अपील की है। जय स्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *