पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम जांच अभियान के दौरान दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने पुलिस टीम के साथ कोलाजोड़ा के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर की दो मोटरसाइकिल पर आ रहे युवकों को देखा गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मोटरसाइकिल चोरी में थी संलिप्तता पकड़े गए आरोपियों की पहचान डोमन साह और जबुना साह के रूप में हुई है। दोनों साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के अंगूठियां गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त होना स्वीकार किया है। कई मोटरसाइकिल चोरों पर हुई है कार्रवाई इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार, कन्हैया कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक होपना मरांडी और श्लोक कुमार पांडे शामिल थे। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास के प्रयासों से क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में कमी आई है। पिछले कुछ समय में कई मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


