मालकोट में स्वच्छता की अनूठी पहल:लोक कला मंच के कलाकार नाटकों के जरिए दे रहे स्वच्छता का संदेश

कोंडागांव के ग्राम मालकोट में हमर सोन चिरईया लोक कला मंच ने स्वच्छता के लिए अभिनव पहल की है। मंच के सदस्य आगामी 8 मई 2025 को होने वाले स्थानीय मेले से पहले गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। कलाकार गांव-गांव जाकर नाटकों का मंचन कर रहे हैं। वे लोगों को समझा रहे हैं कि मेले के पहले और बाद में भी गांव की सफाई बनाए रखना जरूरी है। सरपंच गीता नेताम ने कहा कि साफ-सफाई हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मंच के संस्थापक खीर चंद दीवान, हरेंद्र दीवान और देवेंद्र नेताम के नेतृत्व में टीम ने बाजार स्थल, स्कूल, अस्पताल और मैदान की सफाई की है। अध्यक्ष खेमसिंह नेताम और सचिव रविना नेताम सहित कई सदस्य इस अभियान में शामिल हैं। मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह बड़ेपारा के सदस्य भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। ग्रामीण अब खुद भी अपने आस-पास की सफाई पर ध्यान दे रहे हैं और स्वच्छता के महत्व को समझ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *