धौलपुर में पुलिस ने अवैध चंबल रेता बजरी के खिलाफ कार्रवाई की। डीएसटी धौलपुर और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने सहानपुर की तरफ से आ रहे दो बजरी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। एक ड्राइवर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और डीएसटी ने जांच में पाया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में गीला चंबल रेता बजरी भरी थी। पकड़े गए ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि बजरी घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से लाई गई है। डीएसटी की टीम ने शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चंबल बजरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाली करवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मामले में धारा 281, 303 (2) बीएनएस, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 29/51 और फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41, 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल लोकेश शर्मा और मुकेश के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।


